Tuesday , September 29 2026
Breaking News

फूड सप्लाई विभाग के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश कुमार सिंगला पर विजिलेंस का शिकंजा, चार संपत्तियां की जब्त

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला की लुधियाना स्थित चार संपत्तियाँ ज़ब्त (अटैच) की गई हैं। यह कार्यवाही डॉ. अजीत अतरी स्पेशल जज, लुधियाना की अदालत द्वारा 8 अगस्त, 2023 को जारी एैड अंतरिम अटैचमैंट ऑर्डर के अंतर्गत की गई।

जि़क्रयोग्य है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, उसके नज़दीकी राकेश कुमार सिंगला और अन्यों के विरुद्ध साल 2020-21 के लिए अलग-अलग ठेकेदारों को लेबर, ढुलाई के टैंडरों की ग़ैर-कानूनी अलॉटमैंट के सम्बन्ध में थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना रेंज में एफ.आई.आर. नं. 11 तारीख़ 16-08-2022 को आई.पी.सी. की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कानून की धारा 7, 8, 12, 13 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मुलजि़म राकेश कुमार सिंगला को 03.12.2022 को पी.ओ. (भगौड़ा) घोषित किया गया था और उसके खि़लाफ़ रैड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार सिंगला ने विभाग में अपनी तैनाती के दौरान और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की केंद्रीय विजीलैंस समिति (सी.वी.सी.) के चेयरमैन के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान कई संपत्तियाँ खरीदी थीं।
विजीलैंस को जांच के दौरान पता लगा कि राकेश कुमार सिंगला ने अबादी गुरू अमरदास नगर लुधियाना में एक प्लॉट (298/66 वर्ग गज), भाई रणधीर सिंह नगर लुधियाना में 150-150 वर्ग गज के दो प्लॉट, राजगुरू नगर लुधियाना में एक मकान नं. 164-ए (क्षेत्र 300 वर्ग गज) और एक फ्लैट (क्षेत्र 193.60 वर्ग गज) नं. 304, श्रेणी-ए, दूसरी मंजिल, आर.सी.एस. पंजाब सहकारी सभा, गज़टिड अफ़सर, सैक्टर 48-ए, चंडीगढ़ पाँच संपत्तियाँ खरीदी थीं। यह सभी पाँच संपत्तियाँ उसने 01-04-2011 से 31-07-2022 के समय के दौरान अपनी पत्नी रचना सिंगला के नाम पर खरीदी थीं। इनमें से लुधियाना स्थित चार संपत्तियाँ ज़ब्त की गई हैं।

इस सम्बन्धी राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला दोनों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) (बी), 13(2) और आई.पी.सी. की धारा 120-बी के अंतर्गत एफ.आई.आर नं. 8 तारीख़ 19.04.2023 को थाना विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में आमदन से अधिक जायदाद बनाने सम्बन्धी अलग आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि यह दोनों पति-पत्नी इस मामले में भगौड़े हैं।
उन्होंने बताया कि 01-04-2011 से 31-07-2022 तक के जांच समय के दौरान राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला की आमदन 2,59,68,952 रुपए थी, जबकि उनके द्वारा 4,43,87,182 रुपए खर्च किए गए, जोकि उनकी आमदन के स्पष्ट रूप से स्रोतों की अपेक्षा 70.92 प्रतिशत (1,84,18,230 रुपए) अधिक है।

विजीलैंस ब्यूरो ने छह और संपत्तियों का लगाया पता

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को राकेश सिंगला द्वारा अपनी पत्नी रचना सिंगला और पुत्र स्वराज सिंगला के नाम पर खरीदी छह और संपत्तियों का भी पता लगा है। इनमें से पाँच संपत्तियाँ वसीका 1179/30.6.21 (क्षेत्र 95.51 वर्ग गज), वसीका 1180/30.6.21 (क्षेत्र 98.47 वर्ग गज), वसीका 1181/30.6.21 (क्षेत्र 121.51 वर्ग गज), वसीका 1182/30.6.21 (क्षेत्र 98.47 वर्ग गज), वसीका 1183/30.6.21 (क्षेत्र 98.51 वर्ग गज) लुधियाना जिले में सैलीब्रेशन बाज़ार, जी.टी. रोड खन्ना में स्थित हैं। इसके अलावा तारीख़ 02/05/2013 को न्यू चंडीगढ़ में रचना सिंगला के नाम पर 79.04 वर्ग मीटर का एक एस.सी.ओ. खरीदा गया। मुलजि़म को इन सभी छह संपत्तियों से प्रति माह तकरीबन 2 लाख रुपए किराया आ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कानूनी कार्यवाही के उपरांत बाकी सात संपत्तियों को ज़ब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!