Monday , July 6 2026
Breaking News

पठानकोट में सरकार-व्यापार मिलनी समारोह में पहुंचे सीएम भगवंत मान, सन्नी देओल को दी नसीहत, पढ़ें

पठानकोट, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सरकार-व्यापारी मिलनी समारोह में पठानकोट पहुंच गए हैं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत बीते दिन ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुकेरियां से की थी। आज दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरा कार्यक्रम दीनानगर में होने वाला है।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से बातचीत की। सीएम ने इस दौरान सांसद सन्नी देओल को नसीहत भी दी। सीएम ने कहा कि सन्नी देओल साहिब, ये राजनीति फुलटाइम है। लोगों को कहा कि उन्होंने गलत सांसद चुन लिया है, जो तीन घंटा वैनिटी में बैठ मेकअप में व्यस्त रहते हैं और एक घंटा बाहर आते हैं। उन्हें पठानकोट के इलाकों की कोई नॉलेज ही नहीं।

वहीं, सीएम ने कहा कि पंजाब के अधिकतर टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए हैं। पहले पठानकोट से चंडीगढ़ जाने में जितना तेल, उतना ही टोल लग रहा था। अब अधिकतर बंद हो चुके हैं। उनकी नजर नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर भी है। जिस दिन कोई एग्रीमेंट ब्रीच किया, तुरंत बंद करवा दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि पहले 200 करोड़ की जमीन लेकर व्यापारी तीन साल तक अलग-अलग NOC लेने के लिए इधर-उधर भागता रहता था। तीन साल तक धक्के खाने के बाद घाटे में जमीन बेचकर अंत में उसे मध्यप्रदेश जाना पड़ता था। लेकिन अब वे कलर स्टांप पेपर ले आए हैं। आपको सिर्फ वह खरीदना है, बाकी सारे काम खुद होंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा लापता:चार बच्चे साथ निकले थे, गेट से हो गई गायब, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

जालंधर , (PNL) : महानगर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र मेन रैणक बाजार में स्थित सरकारी …

OTT से हटी फिल्म ‘Sutlej’, समर्थन-विरोध के बीच Punjab में छिड़ी बहस; दिलजीत बोले- इंटरनेट से अब कोई हटा नहीं सकता

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज (पंजाब 95)’ एक बार फिर विवादों में …

पंजाब में नशा तस्करी पर बड़ा वार:अमृतसर में 11 किलो हेरोइन बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच; पुलिस का वार्निंग मोड ऑन

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत …

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना …

जालंधर पुलिस ने फिरौती गैंग के 3 आरोपी पकड़े:दो पिस्टल-देसी कट्टा और 9 कारतूस बरामद; 2 दिन का रिमांड मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लोहियां खास थाना पुलिस ने फिरौती मांगने वाले गिरोह का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!