Wednesday , November 11 2026
Breaking News

एलपीयू के11वें दीक्षांत समारोह में ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व प्रधान मंत्री माननीय टोनी एबॉट मुख्य अतिथि रहे

जालंधर, (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने रविवार को अपना 11वां वार्षिक दीक्षांत समारोह मनाया, जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री माननीय टोनी एबॉट मुख्य अतिथि थे। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में श्री टोनी एबॉट को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह के दौरान, माननीय टोनी एबॉट ने 102 स्वर्ण पदक विजेताओं और 555 पीएचडी विद्वानों की उपलब्धियों को मान्यता दी, जबकि शैक्षणिक और सह–पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 567 मेधावी छात्रों के उल्लेखनीय प्रदर्शन को भी सराहा । दीक्षांत समारोह में एलपीयू के ‘ऑनलाइन मोड स्टूडेंट्स‘ के पहले बैच के स्नातक होने का जश्न भी मनाया गया। दीक्षांत समारोह के दौरान, 60,000 से अधिक स्नातक विद्यार्थियों  ने विभिन्न क्षेत्रों में डिग्री प्राप्त की।

अपने संबोधन में, माननीय टोनी एबॉट ने एक उल्लेखनीय देश के रूप में भारत के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और स्नातक विद्यार्थियों  से दुनिया में शांति, समृद्धि, स्वतंत्रता और विकास लाने के लिए अपने देश की क्षमता पर गर्व करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए अपनी डिग्रियों और पदकों के माध्यम से उनके भीतर पैदा हुए आत्मविश्वास और विश्वास का उपयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

एक प्रतिष्ठित राजनेता, विद्वान और नेता के रूप में  माननीय टोनी एबॉट ने  वर्ष 2013 से 2015 तक ऑस्ट्रेलिया के 28वें प्रधान मंत्री के तौर पर  कार्य किया। भारत की विशाल क्षमता को पहचानते हुए, उन्होंने भारत के उदार लोकतांत्रिक ढांचे की सराहना करते हुए इसके वैश्विक स्तर पर नेतृत्व को अति महत्व दिया ।

एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की और माननीय टोनी एबॉट को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ. मित्तल ने एलपीयू और 16 प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय की हालिया उपलब्धियों को साझा किया, जिसमें 3.68 के उल्लेखनीय स्कोर के साथ एनएएसी ए++ ग्रेड; टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग 2024 और एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में शीर्ष रैंक; एलपीयू के विद्यार्थियों  और पूर्व विद्यार्थियों  को 3 करोड़ रुपये तक का भारी प्लेसमेंट पैकेज; एलपीयू के नीरज चोपड़ा व् अन्य स्टूडेंट्स द्वारा ओलंपिक और एशियाई खेलों में पदक ; और ऐसी कई अन्य उपलब्धियाँ शामिल रहीं ।

डॉ. मित्तल ने माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एलपीयू की यात्रा के दौरान दिए गए राष्ट्रीय नारे “जय अनुसंधान” का संदर्भ देते हुए, स्नातक विद्यार्थियों  को उज्जवल भविष्य के लिए रिसर्च  (अनुसंधान) की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

माननीय टोनी एबॉट को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करना एलपीयू द्वारा इस तरह की नौवीं मान्यता है, जिसमें पिछले प्राप्तकर्ताओं में राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री जैसे सम्मानित नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता परमपावन 14वें दलाई लामा शामिल हैं।

दीक्षांत समारोह में लवली ग्रुप के अध्यक्ष श्री रमेश मित्तल, उपाध्यक्ष श्री नरेश मित्तल, एलपीयू की वाईस चांसलर  श्रीमती रश्मी मित्तल, ऑस्ट्रेलिया में सामुदायिक नेता श्री जगविंदर सिंह विर्क, जीएनडीयू के वाईस चांसलर और यूजीसी के पूर्व सचिव डॉ. जसपाल सिंह संधू, सहित कई अन्य सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया। 

विभिन्न भारतीय राज्यों और कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों के विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भी इस अवसर की शोभा बढ़ाई, जिससे यह वास्तव में अकादमिक उत्कृष्टता का वैश्विक उत्सव बन गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!