Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर दिलजीत नहीं लड़ेंगे चुनाव:बोले-मैं नि:स्वार्थ सेवा करता हूं, वोट नहीं चाहिए; बचपन के दोस्त को भी करवाया रूबरू

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के शो में अपने दोस्त तजिंदर सिंह कोहली को लोगों के रू-ब-रू करवाया। दिलजीत ने कहा कि ये वो लड़ता है जिसने पंजाब में बाढ़ के दिनों में काम किया। ये 6 महीने तक अपने घर नहीं गया। मैंने इलेक्शन नहीं लड़ता है और न ही किसी से वोट लेने हैं।मैं पंजाब के साथ खड़ा था और खड़ा रहूंगा जिसने जो कहना है कह ले। इसके साथ ही दिलजीत ने कहा कि मैं और तजिंदर बचपन से साथ पढ़े हैं। जो सब्जेक्ट मैं लेता था वही तजिंदर लेता था। मैं भी ज्यादा नहीं पढ़ा और ये भी ज्यादा नहीं पढ़ा लेकिन हिसाब किताब का पक्का है। बाढ़ के दौरान इसने जो भी काम किया उसका भी पक्का हिसाब-किताब रखा है। जिसने हिसाब लेना हो इससे आकर ले जाए। दिलजीत सिंह ने कहा कि उसे तजिंदर सिंह के साथ बिताए संघर्ष के वो दिन आज भी याद हैं। दिलजीत ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था कि मेरे पास गीत की रिकॉर्डिंग करने जाने के लिए किराया देने के लिए पैसे नहीं होते है। उस समय यही तजिंदर मुझे 100 रुपए किराया देता था।

सिंगर दिलजीत सिंह दोस्त तजिंदर सिंह कोहली के साथ।

सिंगर दिलजीत सिंह दोस्त तजिंदर सिंह कोहली के साथ।

दिलजीत ने चाइल्डहुड फ्रेंड के बारे बताई अहम बातें…

  • मैं और तजिंदर बचपन से दोस्त हैं- दिलजीत ने बताया कि मेरी और हजिंदर सिंह कोहली की दोस्ती महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि बचपन से बुना गया एक अटूट विश्वास है। इस साथ की शुरुआत आठवीं कक्षा से हुई थी, जहां एक ही स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद दोस्ती ऐसी हुई कि जीवन के हर उतार-चढ़ाव को भी साथ साझा किया। आठवीं, नौवीं और दसवीं के सफर के बाद जब पारिवारिक और आर्थिक तंगी के कारण मुझे ग्यारहवीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी, तो तजिंदर सिंह कोहली ने भी बिना किसी स्वार्थ के अपना रास्ता वही चुना जो मैंने चुना। उसने कभी अपने करियर या भविष्य की चिंता नहीं की।

  • नि:स्वार्थ सेवा में तजिंदर का कोई मुकाबला नहीं- सामाजिक उत्तरदायित्व की बात करें तो तजिंदर सिंह कोहली का नाम पंजाब की निस्वार्थ सेवा में पहली पंक्ति में आता है। जब पंजाब बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा था, तब तजिंदर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए लगातार 6 महीने अपने घर का मुंह नहीं देखा। वह दिन-रात ज़मीनी स्तर पर लोगों की मदद और राहत कार्यों में जुटा रहा। आज जो लोग उनके सेवा भाव पर सवाल उठाते हैं या किए गए कामों का हिसाब मांगते हैं, उन्हें तजिंदर और उनके मित्र का साफ संदेश है कि उनका मकसद राजनीति में आना या वोट बटोरना कभी था ही नहीं। वे किसी चुनाव में खड़े होने के लिए नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए मैदान में डटे रहे। वे आलोचनाओं और गालियों की परवाह किए बिना केवल सेवा धर्म में विश्वास रखते हैं।

  • मैं किराया भी तजिंदर से लेकर जाता था- दिलजीत ने बताया कि तजिंदर सिंह कोहली की शख्सियत का सबसे भावुक पहलू वह दौर है जब मैं अपने संघर्ष के दिनों से गुजर रहा था। उस कठिन समय में जब जेब में 100 भी नहीं होते थे और म्यूजिक कंपनियों के चक्कर काटने के लिए बस के किराए तक की मोहताजी थी, तब तजिंदर ही वह सहारा बना जिसने अपनी जेब से पैसे देकर मेरे सपनों को टूटने नहीं दिया। उसने केवल आर्थिक मदद ही नहीं की, बल्कि जिंद-जान बनकर साथ खड़े रहने का जो हौसला दिया, उसी की बदौलत आज वे इस मुकाम पर हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!