Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, जिम में एक्सरसाइज दौरान कांग्रेसी पार्षद की मौत, रोज 4 किमी करते थे सैर, पढ़ें

खन्ना, (PNL) : इस समय की दुखद पंजाब के खन्ना से आ रही है। खन्ना में शनिवार को कांग्रेस नेता गुरमिंदर सिंह लाली की मौत हो गई। उन्हें जिम में एक्सरसाइज करते हुए हार्ट अटैक आया है। मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल नेता के शव को मुर्दा घर में रखा गया है।

गुरमिंदर सिंह लाली की उम्र करीब 52 साल थी। परिजन बताते हैं कि वह जिम जाने और एक्सरसाइज करने के शौकीन थे। रोजाना करीब 4 किलोमीटर सैर करते थे। बास्केटबॉल भी खेलते थे। परिजनों का कहना है कि लाली को कोई बीमारी नहीं थी। वह सियासत के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार करते थे।

जिम में वॉर्म-अप करते हुए आया हार्ट अटैक

रोजाना की तरह लाली शनिवार को सिटी सेंटर में एयर जिम पहुंचे। यहां सुबह करीब 6 बजे उन्होंने वॉर्मअप शुरू किया था कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब वह जमीन पर गिर पड़े तो जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया। साथ ही वे लाली को अस्पताल लेकर दौड़े। अस्पताल में डॉक्टर ने जब लाली की जांच की तो उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सोमवार को न्यूयॉर्क से घर पहुंचेगा बेटा, तब होगा संस्कार

इसके बाद लाली के शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है। परिजनों के अनुसार लाली के 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा डॉक्टर है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्यरत है। पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए वह सोमवार तक भारत पहुंचेगा। तब तक लाली का शव मुर्दा घर में ही रहेगा। वहीं, दूसरा बेटा खन्ना में ही एडवोकेट है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!