Monday , August 17 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब पुलिस के डीएसपी दिलप्रीत की मौत मामले में आया नया मोड़, पत्नी पर खाने में कुछ मिलाकर देने का आरोप, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : जिम में एक्सरसाइज दौरान दम तोड़ने वाले पंजाब पुलिस के डीएसपी दिलप्रीत सिंह शेरगिल मामले में नया मोड़ आ गया है। DSP के परिजनों ने उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन जैस्मिन का आरोप है कि पिछले कुछ समय से दिलप्रीत मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। उनकी पत्नी उन्हें टेंशन देती थी। इस संबंध में एक साल पहले पुलिस कमिश्नर (CP) दफ्तर में भी शिकायत की थी।

उन्हें शक है कि DSP को खाने में लंबे समय से कुछ संदिग्ध पदार्थ मिलाकर दिया जा रहा था। परिवार आज मॉडल टाउन स्थित दिलप्रीत के पुराने घर पर प्रेसवार्ता करेगा। बीते गुरुवार को दिलप्रीत सिंह फिरोजपुर रोड स्थित भाईबाला चौक के पास पार्क प्लाजा होटल में जिम कर रहे थे। एक्सरसाइज करते हुए वह अचानक जमीन पर गिर गए। साथ ही जिम कर रहे युवाओं ने उन्हें संभाला और पानी पिलाने की कोशिश की।

जब कोई मूवमेंट नहीं हुई तो वे DSP को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, DSP की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट के फटने से हुई है। 90 प्रतिशत हार्ट की ब्लॉकेज थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!