Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में महिला ने भाखड़ा में कूदकर की सुसाइड, छह महीने पहले हुई थी दूसरी शादी, पहले पति ने भी यहीं की थी आत्महत्या, पढ़ें कारण

न्यूज डेस्क, (PNL) : भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर लुधियाना की एक महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला का शव नंगल नहर से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान कमलप्रीत कौर (36) के रूप में हुई है। जिस जगह पर महिला ने सुसाइड किया है, उसी जगह पर करीब 2 साल पहले उसके पहले पति ने सुसाइड कर लिया था। कमलप्रीत की 6 महीने पहले ही दूसरी शादी हुई थी। कमलप्रीत कौर की मां सुरिंदर कौर ने कहा कि वह केसरगंज मंडी की रहने वाली है। उसकी बेटी के पहले पति तजिंदर सिंह कोहली को 2 साल पहले कारोबार में घाटा हो गया था। जिसके चलते उसने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया था।

6 महीने पहले उन्होंने बेटी कमलप्रीत की शादी मंडी गोबिंदगढ़ के अमरिंदर सिंह से की। अमरिंदर खुद को कांग्रेसी नेता कहता है। ससुराल वाले कमलप्रीत को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। कई बार उससे मारपीट भी की गई। पिछले 20 दिनों से कमलप्रीत मायके में ही थी।मंगलवार को कमलप्रीत घर कहकर गई थी कि उसे बुखार है, वह दवाई लेने जा रही है। जब वह घर वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

कमलप्रीत का शव बहता देख किसी गोताखोर ने शव को बाहर निकालते की वीडियो बना वायरल कर दी। उनके रिश्तेदारों ने फोन पर एक वीडियो भेजी, जिसके कमलप्रीत की लाश नंगल नहर में तैर रही थी। सुरिंदर कौर ने कहा कि कमलप्रीत के ससुरालवाले आए दिन कोई न कोई डिमांड करते थे। इसकी वजह से बेटी काफी परेशान रहती थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!