Wednesday , September 9 2026
Breaking News

UAE में कुदरत का कहर! एक दिन में हो गई साल भर की बारिश, बाढ़ में डूबा दुबई, समंदर बना रनवे, देखें Videos

दुबई, (PNL) : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विभिन्न हिस्सों में सोमवार देर से मूसलाधार बारिश हो रही है. यहां दुबई में मंगलवार को एक ही दिन में सालभर के बराबर बारिश हुई. इसके कारण पूरे शहर में भारी बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और घरों में पानी भर गया. हालात की गंभीरता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस मूसलाधार बारिश के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का का तक रनवे डूब गया, जिससे यह समुद्र जैसा दिखने लगा. इस कारण एयरपोर्ट पर लगभग आधे घंटे तक उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा. दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को महज 12 घंटों के अंदर लगभग 100 मिलीमीटर और 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यहां गौर करने वाली बात यह दुबई शहर में पूरे साल में लगभग 88.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!