Thursday , November 12 2026
Breaking News

पंजाब में बारिश बनी बड़ी आफत, पांच फ्लाइटें रद्द, कई जगह रेल ट्रैक उखड़े, मोहाली में बुलानी पड़ी सेना, अमित शाह ने की सीएम मान से बात, पढ़ें हर जिले की अपडेट

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश बड़ी आफत बन गई है। शनिवार रात व रविवार को पंजाब में 57.5 एमएम बारिश हुई जो, जो सामान्य 4.6 मिमी के मुकाबले 1151 प्रतिशत ज्यादा है। पांच जिलों कपूरथला, पटियाला, मोहाली, मोगा व पठानकोट में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दर्जनों गावों में बचाव कार्य चल रहे हैं। पटियाला की छोटी और बड़ी नदी दोनों खतरे के निशान के पास पहुंच गई हैं। प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी कर निचले क्षेत्रों के मकान खाली करवा लिए हैं। मोहाली में हालात काबू करने के लिए सेना को मदद के लिए बुलाया गया है।

शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पांच उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। बाढ़ के कारण रोपड़-नंगल रेल ट्रैक उखड़ गया है। फिरोजपुर में भी ट्रैक पानी में डूबने ने ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। भारत-पाक सीमा की फेंसिंग भी टूट गई। फतेहगढ़ में रेलवे क्वार्टरों में पानी भर गया है। होशियारपुर में भी प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। मोगा में मोगा-जालंधर मार्ग का एक हिस्सा बह गया है। नदी और नहरों के किनारे बसे लोगों को अलर्ट किया है।

हिमाचल को जोड़ने वाला पठानकोट का चक्की पुल बंद

पठानकोट में उज्ज दरिया उफान पर होने के कारण अलर्ट घोषित किया गया है। हिमाचल को जोड़ने वाले चक्की पुल को बंद कर दिया गया है। बारिश को देखते हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कपूरथला में तीन दर्जन गावों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। यहां गांव कालू वाला में पानी भर गया। लुधियाना के बुड्ढा नाले में उफान से पानी घरों में घुस गया। अमृतसर के गांव मुच्छल में भारी बारिश के कारण मकान की छत गिरी गई। यहां एक महिला और तीन बच्चियां बाल-बाल बचीं।

इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी मंत्रियों, विधायकों, डीसी व एसएसपी समेत सभी अफसरों को जनता के बीच जाने का निर्देश दिया है। उन्हें तत्काल लोगों को राहत पहुंचाने को कहा गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात कर दी गई हैं। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग को भी खाने के पैकेट तैयार करने को कहा गया है।

अमित शाह ने की मान से  बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की और भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने दोनों राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!