Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ी वारदात, अमेरिका से लौटे युवक ने गोली मारकर किया युवक का कत्ल, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। श्री मुक्तसर साहिब के कोटकपूरा रोड पर स्नाइकर रेस्टोरेंट के पास रात करीब 10 बजे दो पक्षों में हुई मामूली बहस के बाद अमेरिका के एक लड़के ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर के प्रमुख मलकीत सिंह ने बताया कि देर रात मुक्तसर साहिब के कोटकपुरा रोड पर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने गोली चला दी, जिसमें सुमित सिंह निवासी रत्तेवाला की मौत हो गई।

पुलिस ने लवप्रीत सिंह, जैरीत सिंह और अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लवप्रीत सिंह 10 साल बाद अमेरिका से पंजाब लौटा है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होशियारपुर में माहौल तनावपूर्ण: हथौड़े से डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी:खालिस्तानी आतंकी ने VIDEO जारी किया

होशियारपुर  (PNL) :  होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!