Wednesday , July 29 2026
Breaking News

पंजाब में नौतपा का आज पांचवां दिन, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, इस तारीख से राहत के आसार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में नौतपा का आज पांचवां दिन है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी रेड अलर्ट जारी किया है। लेकिन तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, 31 मई से राहत मिलती नजर आ रही है। एक सप्ताह के अंदर ही पंजाब के शहरों के तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ पंजाब को प्रभावित करेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार आज 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में रेड अलर्ट रहेगा। जबकि पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज सभी शहरों में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग के अुनसार 29 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने वाला है। जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पंजाब में भी इस वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिलेगा। बारिश की संभावनाएं कम हैं, लेकिन ये पश्चिमी विक्षोभ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत देने वाला है।

जून में भी रहेगा लू का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार बीते कुछ दिनों में लू चली और दो बार प्रदेश के कई शहरों का तापमान 45 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मई महीने पंजाब में पांच से सात दिन हीटवेव वाले रहे है। उत्तर भारत की बात करें तो पांच पश्चिमी विक्षोभों एक्टिव हुएख् लेकिन केवल दो ही सक्रिय थे। जिसकी वजह से बारिश की गतिविधियां भी कम देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार जून महीना भी राहत देने वाला नहीं दिख रहा। अनुमान है कि जून महीने में भी लू का प्रकोप बना रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!