Thursday , October 1 2026
Breaking News

पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू:1,887 मंडियां तैयार; खन्ना पहुंचा परमल धान का ढेर; सलाणा के किसान की फसल बिकी

 लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने किसानों का एक-एक दाना खरीदने का दावा किया है। इसके लिए प्रदेशभर में 1,887 मंडियां तय की गई हैं। केंद्र ने 42,786 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) भी जारी की है।एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडियों में शुमार खन्ना की दाना मंडी में खरीद की शुरुआत गांव सलाणा के किसान गुरप्रीत सिंह की धान की ढेरी की बोली लगाकर की गई। इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन खन्ना के प्रधान हरबंस सिंह रोशा समेत आढ़ती, किसान और खरीद एजेंसियों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह रोशा ने कहा कि मंडी में किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब 10 हजार क्विंटल धान की खरीद होने की संभावना है। मंडी में धान की आवक बढ़ रही है। खरीद प्रक्रिया शुरू होने के बाद किसानों को फसल बेचने में सुविधा मिलेगी।

कल कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंध खन्ना मंडी का दौरा करेंगे हरबंस सिंह रोशा ने बताया कि 2 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध खन्ना मंडी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह आढ़तियों, किसानों और शेलर मालिकों से मुलाकात कर धान खरीद के प्रबंधों का जायजा लेंगे। मंत्री किसानों की ढेरियों पर जाकर उनसे सीधे बातचीत भी करेंगे और खरीद प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। वहीं, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक के भी खन्ना मंडी का दौरा करने की संभावना जताई जा रही है।

मंडी में प्रबंध मुकम्मल, फसल की बोली भी तुरंत लगी दूसरी ओर, अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचे गांव सलाणा के किसान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि मंडी में प्रबंध मुकम्मल हैं और उनकी फसल की बोली भी तुरंत लगा दी गई। उन्होंने कहा कि फसल की बोली समय पर लगने से वह काफी खुश हैं। धान की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही खन्ना मंडी में खरीद प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

धान सुखाने के लिए मंडी में करना पड़ता है इंतजार किसानों के मुताबिक नमी अधिक होने पर फसल की खरीद में देरी होती है। उन्हें धान सुखाने के लिए मंडी में इंतजार करना पड़ता है। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही खरीद प्रक्रिया में तेजी आएगी। उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

खन्ना में बने हैं छह खरीद केंद्र मार्केट कमेटी सचिव कमलदीप सिंह मान ने बताया कि खन्ना मंडी एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी है। यहां पंजाब के अलग-अलग जिलों से किसान और प्राइवेट खरीददार आते हैं। मंडीकरण बोर्ड ने खन्ना, रहौण, इसडू, दहेड़ू, रौनी और रायपुर मंडी में खरीद की व्यवस्था की है।

किसानों के लिए प्रबंध मुकम्मल हैं पिछले साल खन्ना मंडियों में करीब 15 लाख 80 हजार क्विंटल खरीद हुई थी। इस बार 18 से 19 लाख क्विंटल फसल आने का अनुमान है, क्योंकि झाड़ ज्यादा निकल रहा है। किसानों के लिए प्रबंध मुकम्मल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!