Monday , August 17 2026
Breaking News

पंजाब में घुसे दो पाकिस्तानी नागरिक, तरनतारन के गांव तक पहुंचे, BSF ने रात ही दबोच लिए, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। तरनतारन जिले में दो पाकिस्तानी भारतीय सीमा में आ घुसे। मामला सोमवार रात का है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों नागरिक तरनतारन के नौशहरा ढाला गांव के पास से पहुंचे थे।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन के सीमांत गांव नौशहरा ढाला के पास बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा। पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पाकिस्तान के जिला टोबा टेक सिंह के गांव पंचक निवासी शबीब खान (25) और लाहौर जिले के शादरा पिंड निवासी मोहम्मद चांद के रूप में हुई। प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह दोनों पाकिस्तानी नागरिक गलती से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ घुसे।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी में इनके पास पाकिस्तानी एक हजार रुपये मिले। दोनों पाकिस्तानियों के गलती से सीमा में घुसने की पुष्टि होने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने तुरंत पाकिस्तान रेंजर्स के साथ जीरो लाइन पर फ्लैग मीटिंग कर इस पर एतराज जताया। बल के अधिकारियों ने दोनों को सोमवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!