Tuesday , March 31 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस को 508 Emergency रिस्पांस व्हीकल मिले: CM ने दिखाई हरी झंडी, DGP मौजूद; अब मिलेगी तुरंत मदद

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार डायल 112 प्रोजेक्ट को और मजबूत करने जा रही है। लोगों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए आज 508 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पुलिस बेड़े में शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज जिला संगरूर के लड्डा कोठी में पहुंचकर इन वाहनों को हरी झंडी दी। उनके साथ डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे। ये सभी वाहन राज्य के 28 पुलिस जिलों में तैनात किए जाएंगे। इससे पहले सरकार सभी थानों के एसएचओ को नई गाड़ियां दे चुकी है, वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी वाहन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

वाहनों में होंगी ये सुविधाएं

पुलिस के मुताबिक, सभी वाहन मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्टफोन से लैस होंगे। इसके अलावा इनमें डैश कैमरा, वायरलेस सिस्टम, जीपीएस ट्रैकर समेत कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं भी मौजूद होंगी। इससे लोगों का फायदा होगा। वाहन तुरंत लोगों तक पहुंच पाएंगे। इससे आरोप प्रत्यारोप की भी कमी आएगी।

यह गाड़ियां रिस्पांस व्हीलक है, जिन्हें पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया है।

यह गाड़ियां रिस्पांस व्हीलक है, जिन्हें पंजाब पुलिस के बेड़े में शामिल किया गया है।

अब सारे प्रोजेक्ट को जानिए

रिस्पांस समय घटाने का लक्ष्य पंजाब पुलिस ने ‘विजन 2026’ के तहत आपातकालीन प्रतिक्रिया समय को मौजूदा 12-13 मिनट से घटाकर 7-8 मिनट करने का लक्ष्य रखा है।

मोहाली में बनेगा अत्याधुनिक कंट्रोल रूम मोहाली के सेक्टर-89 में करीब ₹52-53 करोड़ की लागत से आधुनिक सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जिसे 2026 के अंत तक पूरा करने की योजना है।

डायल 112 में कई सेवाओं का एकीकरण डायल 112 सेवा को अब पुलिस के साथ-साथ एम्बुलेंस (108), फायर ब्रिगेड (101), आपदा प्रबंधन (1070) और साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930) से भी पूरी तरह जोड़ा गया है, जिससे एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी आपात सेवाएं मिल सकेंगी।

वाहनों का बेड़ा बढ़ेगा, रिस्पॉन्स होगा तेज पुलिस प्रतिक्रिया को तेज करने के लिए ₹118-125 करोड़ के निवेश से 758 नए चार पहिया इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) और 916 दोपहिया वाहन खरीदे जा रहे हैं।

तकनीकी अपग्रेड से बेहतर कनेक्टिविटी आपातकालीन वाहनों को स्मार्टफोन और मोबाइल डेटा टर्मिनल (MDT) से लैस किया गया है, ताकि रियल-टाइम कनेक्टिविटी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ब्लॉक कांग्रेस प्रधान हत्याकांड में 4 गिरफ्तार: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ट्रैफिक जाम

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के कुमकलां थाने तखरां में माछीवाड़ा ब्लॉक के कांग्रेस प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!