Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस का फर्जी DSP गिरफ्तार, नेहरू पार्क में वर्दी पहनकर घूम रहा था, पेशे से कबड्डी खिलाड़ी है, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। पंजाब के खन्ना के थाना दोराहा अधीन आते गांव कद्दों के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी करणवीर शर्मा को जेएंडके पुलिस ने गिरफ्तार किया। करणवीर पंजाब पुलिस का फर्जी डीएसपी बनकर नेहरू पार्क में घूम रहा था। एक अन्य युवक उसके साथ था, जो फिरोजपुर जिले का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि श्रीनगर पुलिस आजादी दिवस और अमरनाथ यात्रा से जोड़कर जांच कर रही है कि आखिर वे यहां क्या करने आए थे। क्या किसी प्रकार की बड़ी साजिश तो नहीं थी। बता दें कि करणवीर कबड्डी के नामवर परिवार से है।

8 अगस्त को हुई गिरफ्तारी

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर श्रीनगर में घूम रहे पंजाब के इन दोनों युवकों को श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं। बुधवार देर रात को डल झील के किनारे स्थित नेहरू पार्क के निकट तैनात पुलिसकर्मियों को दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। दोनों पुलिस की वर्दी में थे। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की। दोनों ने पहले खुद को पुलिस अधिकारी बताया, लेकिन जब उनसे पहचान पत्र व बाकी दस्तावेज मांगे गए तो वे उल्टे-सीधे बयान देने लगे। इसके बाद दोनों को नेहरू पार्क थाने ले जाया गया।

गनमैन के लिए खुद को करवाई थी फर्जी कॉल

खन्ना के दोराहा में भी करणवीर शर्मा का कारनामा सामने आया। इस खिलाड़ी ने गनमैन लेने के लिए खुद को फर्जी कॉल करवाते हुए फिरौती मंगवाई और धमकियां दिलाई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी करणवीर निवासी कद्दों जिम जाता था। जिम में ही उसके साथ लवप्रीत सिंह कसरत करता था। करणवीर सिंह ने लवप्रीत से व्हाट्सएप पर कॉल करवाई और खुद को धमकियां दिलाई थी। जिसके बाद करणवीर ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसकी जान को खतरा है। वह पुलिस विभाग से गनमैन लेना चाहता था। इस शिकायत की जांच सीआईए खन्ना की तरफ से की गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!