Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पंजाब के सभी स्कूल इस तारीख तक हो जाएंगे wifi, कोई भी स्कूल नहीं रहेगा सिंगल टीचर वाला : हरजोत बैंस

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा को सत्ता का केंद्र बिंदु बना दिया है। उक्त प्रगटावा पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज यहाँ पंजाब विधान सभा में प्रश्न काल के दौरान किया। विधायक द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि 16 मार्च, 2022 से पहले पंजाब राज्य में बिना अध्यापक या सिंगल टीचर वाले स्कूलों की संख्या 3500 से अधिक थी, जोकि अब कम होकर 600 के करीब रह गई है।

उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहाँ राज्य के सभी स्कूलों में 31 मार्च, 2024 तक कोई भी स्कूल बिना अध्यापक या सिंगल टीचर वाला नहीं होगा। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने देश के महान शहीद स. भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है, जिस संबंधी पिछले 70 सालों के दौरान किसी भी पिछली सरकार ने नहीं सोचा।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हर एक सरकारी स्कूल में कुछ न कुछ नया निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि मेरे विधान सभा हलका आनंदपुर साहिब के अधीन आने वाले नानगरां स्कूल को 70 साल बाद चार दीवारी नसीब हुई है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय में सरकारी स्कूलों की बाऊड्रीवॉल के निर्माण के लिए 323 करोड़ रखे गए थे, जिसमें से 290 करोड़ ख़र्च हो गए हैं। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के 7654 स्कूलों में 1300 किलोमीटर की चार दीवारी का काम मुकम्मल हो चुका है, जबकि 10,000 नये कमरे बन रहे हैं। इसके अलावा पंजाब देश का पहला राज्य है जहाँ सिक्योरिटी प्रदान की गई है। इसके अलावा 31 मार्च, 2024 तक पंजाब के सभी स्कूलों में वायी-फायी सिस्टम लग जाएगा।

स. बैंस ने कहा कि शहीद भगत सिंह के बंगा शहर में जल्द ही करोड़ों रुपए की लागत से शानदार स्कूल ऑफ ऐमिनेंस बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य मानक शिक्षा को हर एक की पहुँच में लाना है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फ़ैशन टैक्नॉलॉजी से स्कूल ऑफ ऐमिनेंस के विद्यार्थियों की वर्दी डिज़ाइन करवाई गई है, जिसकी विरोधी पार्टियों के नेताओं द्वारा भी सराहना की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!