Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पंजाब के लोगों के लिए सीएम भगवंत मान ने किया एक और ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जल्द ही 100 और आम आदमी क्लीनिक समर्पित करेगी। मुख्यमंत्री ने आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब तक 664 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित कर चुकी है जहां 84 आवश्यक दवाएं और 40 से अधिक परीक्षण निःशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में 100 और क्लीनिक लोगों को समर्पित करके गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों से अब तक 80 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्लीनिकों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है जिससे आम आदमी को काफी फायदा हुआ है।

एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य में नये मेडिकल कॉलेजों को चालू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा. उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद राज्य में मात्र तीन मेडिकल कॉलेज खुले हैं. भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले साल में राज्य में पांच और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम आदमी को इसका लाभ मिल सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि पंजाब को देश में मेडिकल शिक्षा का केंद्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगों को हर तरह से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार का प्रमुख क्षेत्र है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार राज्य के समग्र विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!