Tuesday , September 8 2026
Breaking News

नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे की हुई शादी, पटियाला में हुआ आनंद कारज, जानें कौन हैं इनायत रंधावा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करण सिद्धू शादी के बंधन में बंध गए हैं। पटियाला के बरादरी स्थित आवास में करण सिद्धू का इनायत रंधावा के साथ आनंद कारज हुआ। गुरुवार शाम को पटियाला के निमराना होटल में रिसेप्शन पार्टी है। इसमें राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

जून महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बेटे की सगाई की जानकारी साझा की थी। उस समय सिद्धू अपने परिवार के साथ ऋषिकेश में थे। इस फोटो में इनायत रंधावा भी थीं। इनायत रंधावा पटियाला की ही रहने वाली हैं। इनायत व करण ने ऋषिकेश में सगाई की थी। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना 60वां जन्मदिन पटियाला के ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर और गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेककर मनाया था। इस दौरान बेटे करण सिद्धू ने उनके जन्मदिन को खास बनाया था। दरअसल, बेटे करण सिंह सिद्धू ने पगड़ी बांध कर उन्हें खास तोहफा दिया था।

करण सिद्धू ने बताया कि अब तक उन्होंने कभी भी पगड़ी नहीं बांधी थी, इस बारे में अक्सर लोग उन्हें कह भी देते थे। मगर पिता के जन्मदिन पर पगड़ी बांधकर खास तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने हमेशा पगड़ी बांधने का फैसला लिया। इस पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनका बेटा अपने दादा के नक्शे कदमों पर चल पगड़ी बांधने लगा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!