Tuesday , August 11 2026
Breaking News

पंजाब के पहले टूरिज्म समिट ट्रेवल मार्ट का मोहाली से हुआ आगाज, कपिल शर्मा समेत पर्यटन उद्योग से जुड़ीं हस्तियां पहुंची

न्यूज डेस्क. पंजाब के पहले टूरिज्म समिट और ट्रेवल मार्ट का भव्य आगाज मोहाली से हो गया है। सीएम भगवंत मान ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा खास तौर पर मुंबई से यहां पहुंचे। पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि यह समिट 13 सितंबर तक चलेगा।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस समिट को लेकर देश के पर्यटन उद्योग में खासा उत्साह है। इससे पंजाब को भविष्य में बड़े स्तर पर आर्थिक लाभ होगा। आयोजन मोहाली के सेक्टर-82 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाया जा रहा है।

समिट के पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री मान पर्यटन क्षेत्र और उद्योग पर आधारित ट्रेवल मार्ट का उद्घाटन भी करेंगे। पर्यटन मंत्री ने पंजाब के लोगों को 12 सितंबर को ट्रेवल मार्ट में बढ़-चढ़कर शामिल होने की भी अपील की है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस समिट में पर्यटन उद्योग के साथ जुड़े करीब 600 नामी हस्तियां शिरकत करेंगी। इसके साथ ही फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां भी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान पंजाब के लोक नाच की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पंजाबी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों द्वारा सम्मी नाच, लुड्डी, झूमर, भंगड़े द्वारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्टर निवेदिता और भाई अवतार सिंह द्वारा संगीत की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा, जिनका विषय अमृतसर एज ए वेडिंग डेस्टिनेशन, हेरिटेज टूरिज्म, इको एंड फाॅर्म टूरिज्म, अमृतसर द हिंटरलैंड एंड क्लूनरी टूरिज्म, वेलनेस टूरिज्म और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट टूरिज्म शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!