Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब के इस जिले में बनेगी देश की सबसे सुरक्षित जेल, कुख्यात गैंगस्टर रखे जाएंगे, वहीं लगेगी अदालत, सीएम ने किया ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 100 करोड़ रुपए की लागत से बड़ी जेल बनाने का ऐलान हो गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना में ऐसी जेल बनाई जाएगी, जिसे देश की सबसे सुरक्षित जेल माना जाएगा। मान ने कहा कि इस डिजिटल जेल के ग्राउंड फ्लोर पर जजों का केबिन बनाया जाएगा और पहले फ्लोर पर समाज के लिए खतरा बने खतरनाक कैदियों को रखा जाएगा। मान ने बताया कि उक्त खतरनाक बंदियों की पेशी जेल के अंदर कोर्ट में होगी। इस जेल को बनाने के लिए केंद्र से 100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। सीएम मान ने कहा कि हम जेलों में होने वाले अपराध को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab और Chandigarh में बदला मौसम:तापमान में गिरावट, आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना

चंडीगढ़  , (PNL) : पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी एरिया में हुई बारिश के चलते पंजाब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!