Tuesday , March 10 2026
Breaking News

पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी हुए बीजेपी में शामिल, अमित शाह से की मुलाकात

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले रविवार दोपहर उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

बताया जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक सेखड़ी वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राजा वड़िंग के कामकाज से नाखुश थे। सेखड़ी समर्थकों का कहना है कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था। पंजाब बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके हैं। उनके भाजपा में आने के बाद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!