Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी हुए आप में शामिल, खेल मंत्री मीत हेयर ने सीएम भगवंत मान से मिलवाया, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पूर्व विधायक ने कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना से विधायक रहे गुरप्रीत सिंह जीपी ने आज शनिवार मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है।

इस दौरान कैबिनेट मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हेयर भी उनके साथ थे। सीएम भगवंत मान ने उन्हें सरोपा डाल पार्टी में शामिल किया और बस्सी पठाना में आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए वर्करों को एक जुट करने के लिए कहा है।

गुरप्रीत सिंह जीपी एक दलित नेता हैं और फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना से विधायक रह चुके हैं। 2017 में उन्होंने बस्सी पठाना से चुनाव लड़ जीत हासिल की थी। गुरप्रीत सिंह ने 2022 विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के रुपिंदर सिंह से हार गए थे।

दरअसल जीपी बस्सी पठाणा से पटना हल्के से कांग्रेस के पिछली सरकार के दौरान विधायक रहे हैं लेकिन 2022 के चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। इसका कारण यह भी था कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी इस सीट पर अपने भाई डॉक्टर मनोहर सिंह को खड़ा करना चाहते थे लेकिन जीपी इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने खुलकर विरोध किया।

रूपिंदर सिंह को हुआ था फायदा

जीपी के इस विरोध को देखते हुए चन्नी एक बार तो पीछे हट गए लेकिन उनके भाई ने डॉक्टर मनोहर सिंह ने सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर निर्दलीय तौर पर इस सीट पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया और वह खुलकर जीपी का विरोध करने लगे जिसके चलते दोनों ही यह चुनाव हार गए। इसका फायदा आम आदमी पार्टी के रूपिंदर सिंह को हुआ और उन्होंने बस्सी पठाणा से बाजी मारी ली।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!