Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब का इंफ्रॉस्ट्रक्चर निवेश के लिए बेहतर: सीएम मान ने मोहाली समिट में कहा—निवेशकों को पूरी सुविधा मिलेगी

पंजाब सरकार की आज 13 मार्च से प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट मोहाली में शुरू हो गई है। सीएम मान ने समिति का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि पंजाब इंटरनेशनल कनेक्टिविटी बेहतर है। यहां निवेश के लिए बेहतर इम्फ्रॉस्ट्रक्चर है। यहां निवेश करने वालों को सरकार बेहतर सुविधाएं देने के प्रतिबद्ध है। कहा कि राज्य सरकार युवाओ‍ं में कौशल विकसित करने के लिए स्कूल स्तर से ही काम कर रही है। सीएम मान ने दुनिया में फैले पंजाबी कौम के सफलता व सेवा भाव की भी चर्चा की।

इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी देने वाला प्रदेश है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा इंटरपेन्योर वाला प्रदेश है। यहां बच्चा पैदा होने के बाद अपने रोजगार के लिए सोचता है। पंजाब कभी सबसे ज्यादा प्रतिव्यक्ति आय वाला प्रदेश था। लेकिन हम जब पंजाब में आए तो सबसे खराब हालात थे। अब हम इसको बाहर निकाल रहे हैं। पंजाब में सवा लाख करोड़ का इन्वेस्ट आया है। इससे लगने वाली फैक्ट्रियों में साढ़े पांच लाख रोजगार जनरेट होंगे।

चाइना और सिंगापुर कैसे आगे बढ़े, इसपर शोध करके हमने उद्यमियों और व्यापारियों के साथ बैठक की है। उनकी समस्यायों को जाना। सामने आया कि वह सरकार से हस्तक्षेप से परेशान थे। अब हम उद्योगों और व्यापारियों को इससे मुक्त करने पर काम शुरू किया।

इसके लिए हमने एक पोर्टल बनाया है। इसमें​ किसी अप्रूवल के लिए मात्र 45 दिन से ज्यादा नहीं लग सकता है। इसके लिए किसी प्रकार की रिश्वत नहीं देनी होगी। एमएसएमई के लिए सवा सौ करोड़ के लिए किसी अप्रूवल की जरूरत नहीं है। पांच दिन के लिए आपके अप्रूवल हाथ में होगा।

तीन दिनों तक चलने वाली समिट में केवल पंजाब ही नहीं, बल्कि विभिन्न देशों से कारोबारी यहां पहुंच रहे हैं। सरकार ने समिट को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसके पीछे सरकार की कोशिश निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। इसी के मद्देनजर सात मार्च को ही सरकार ने अपनी नई औद्योगिक नीति बनाई है, जिसमें उद्योगों के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं।

समिट मोहाली की आईटी सिटी स्थित पलाक्षा यूनिवर्सिटी में होगी। इसका शुभारंभ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे, जबकि अरविंद केजरीवाल कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक बड़ी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समिट में कुल 89 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इसमें यूनाइटेड किंगडम, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के लिए विशेष कंट्री-फोकस्ड’ सेशन रखे गए हैं। मोहाली पर एक विशेष सेशन रखा गया है, क्योंकि मोहाली को पंजाब सरकार ने विशेष क्षेत्र के रूप में विकसित किया है। इसे सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का केंद्र बनाया जा रहा है। यहां हवाई अड्डे जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं।

इन कारोबारियों के पहुंचने की उम्मीद

समिट में कई नामी कारोबारी पहुंचने की उम्मीद है। इनमें इनमें लक्ष्मी निवास मित्तल (आर्सेलर मित्तल), सज्जन जिंदल (जेएसडब्ल्यू ग्रुप), और सुनील कांत मुंजाल (हीरो एंटरप्राइजेज) जैसे दिग्गज शामिल है। इसके कई देशों के कारोबारी पहुंचे है।

हालांकि मिडिल ईस्ट में लड़ाई के चलते कई देशों के प्रतिनिधी अभी तक नहीं पहुंचे है। इसके अलावा कई देशों के कारोबारी भी पहुंचे हैं। हालांकि मध्य पूर्व में चल रही लड़ाई के चलते कई देशों के प्रतिनिधि अभी तक नहीं पहुंचे हैं।

अब तक यहां तक पहुंचा निवेश

समिट में कुल 30 बड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल निवेश राशि लगभग ₹27,294 करोड़ है और इनसे करीब 47,067 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। प्रमुख प्रोजेक्ट्स में टाटा स्टील का लुधियाना में संचालन शुरू होना और इंफोसि द्वारा मोहाली में ₹286 करोड़ के विस्तार प्रोजेक्ट की आधारशिला रखना शामिल है।

इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। पंजाब पहले ही पिछले प्रयासों के जरिए ₹1.37 लाख करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित कर चुका है, जिससे राज्य में 5 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा हुई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!