Monday , July 20 2026
Breaking News

पंजाब CM और BJP प्रधान को मारने की धमकी:ईमेल में लिखा- दोनों सिखों के दुश्मन, बेअंत की तरह बम से उड़ाएंगे; सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव

चंडीगढ़  , (PNL) :  पंजाब CM भगवंत मान और पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ को जान से मारने की धमकी आई है। उन्हें बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ईमेल से आई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों एक्टिव मोड़ पर आ गई हैं।ईमेल में भगवंत मान और सुनील जाखड़ को सिखों का दुश्मन बताया गया है। साथ ही कहा गया है कि CM ऑफिस को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बेअंत (पंजाब के पूर्व CM) की तरह उड़ाएंगे। और पंजाब व दिल्ली में भाजपा के ऑफिस में रात 9 बजकर 11 मिनट पर धमाके होंगे।

ईमेल में ये बातें लिखी हैं…

पंजाब सरकार और प्रशासन को भेजे गए ईमेल में लिखा है- पंजाब CM ऑफिस और बीजेपी ऑफिस में बम धमाके होंगे। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। सिखों के दुश्मन भगवंत मान और सुनील जाखड़ दोनों को ठोकेंगे।

ईमेल में लिखा है- सुनील जाखड़ को 6 जून तक ठोकना है। इसके पिता बलराम जाखड़ ने 1984 में कहा था, “हम एक मिलियन सिख मारेंगे इंडिया, भारत, हिंदोस्तान की हदबंदी बचाने के लिए।”

धमकी भरे ईमेल की कॉपी…

CM दिल्ली में, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे

पंजाब CM भगवंत मान इस समय दिल्ली गए हुए हैं। उनकी आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के साथ मीटिंग है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह शाम तक वापस पंजाब आएंगे।

जबकि, सुनील जाखड़ पंजाब में ही हैं। कल वह मोहाली में थे। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में अधिकारियों से मुलाकात की थी। क्योंकि सोमवार को जीरकपुर में बीजेपी के जीरकपुर ऑफिस में स्याही फेंकी गई थी।

CM मान को पहले भी थ्रेट कॉल्स आईं

  • मई 2026: कुछ दिन पहले ईमेल से CM भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मौत की धमकी मिली। जालंधर के स्कूलों को भेजे गए बम धमकी वाले ईमेल में उनका नाम शामिल था।

  • फरवरी 2026: फोर्टिस अस्पताल (जहां CM भर्ती थे) और स्कूलों को बम धमकी वाले ईमेल भेजे गए, जिनमें CM को निशाना बनाने का जिक्र था।

  • जनवरी 2024: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रिपब्लिक डे पर हमला करने की खुली धमकी दी थी। उसने गैंगस्टर्स को साथ आने को कहा था।

चंडीगढ़ BJP दफ्तर पर हमला हो चुका

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय पर 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे एक ग्रेनेड हमला हुआ। बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने कार्यालय के बाहर एक हैंड ग्रेनेड फेंका और फरार हो गए, जिसका 10 सेकेंड का वीडियो भी वायरल हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली।

इस विस्फोट से दफ्तर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और दीवारों पर छर्रों के निशान पड़े, लेकिन कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। मामले की त्वरित जांच करते हुए चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान की ISI और विदेशी हैंडलर्स (पुर्तगाल व जर्मनी) समर्थित मॉड्यूल के कुल 5 आरोपियों (बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसवीर सिंह, चरणजीत सिंह, मनदीप शर्मा और रूबल चौहान) को हथियार व गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!