Wednesday , July 29 2026
Breaking News

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। एक व्यक्ति को 20 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गुरमीत राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि हवलदार बलजीत सिंह के नेतृत्व में नूरमहल पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मानवदीप सिंह उर्फ मानव को पकड़ा। आरोपी मूल रूप से गोबिंदपुरा, थाना पायल, जिला खन्ना (लुधियाना) का रहने वाला है। वर्तमान में पट्टी जैतोवाल नूरमहल के पास रह रहा था।

पुलिस ने मानवदीप सिंह के कब्जे से हल्के पीच रंग की 20 नशीली गोलियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-61-85 के तहत केस नंबर 95 दर्ज किया गया। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना बिलगा।

थाना बिलगा।

एक अन्य घटना में, बिलगा पुलिस ने पत्नी से मारपीट और दहेज मांगने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़िता के बयान पर की गई है। पट्टी बग्गा, बिलगा निवासी कमलजीत कौर ने पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए बयान में आरोप लगाया कि उनके पति हरप्रीत सिंह और बेटे यादविंदर सिंह ने उनसे दहेज की मांग की और उनके साथ मारपीट की।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी हरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 125 दर्ज किया गया है। उस पर आईपीसी की धारा 323 (मारपीट), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 498-ए (दहेज उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!