Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक निहंग कार में बैठे-बैठे सड़क किनारे खड़े होटल एजेंट को थप्पड़ मारता है। इसके बाद निहंग सिंह साथियों के साथ कार में बैठकर गोल्डन टेंपल के आसपास के इलाकों का दौरा करते हैं।

इस दौरान वह रास्ते में खड़े अन्य होटल एजेंटों से भी बातचीत करते नजर आते हैं। वीडियो में निहंग सिंह कहते हैं कि उन्हें लगातार संगत की ओर से शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ होटल एजेंट आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर जबरन कमरा लेने के लिए कहते हैं।

निहंग सिंह कई एजेंटों को बुलाकर पूछते हैं कि वे सड़क पर खड़े होकर क्या कर रहे हैं। एजेंट जवाब देते हैं कि वे होटल बुकिंग का काम करते हैं। इस पर निहंग सिंह कहते हैं कि उन्हें पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं को रास्ते में रोकने का सिलसिला अभी भी जारी है।

निहंग सिंह सभी होटल एजेंटों को सड़क पर खड़े होकर श्रद्धालुओं को रोकने से मना करते हैं और दोबारा ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो।

अब पढ़िए, क्या बातचीत हो रही है

निहंग: हां जी, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह जी। लो जी, आज फिर हमारे पास संगत की शिकायत पहुंची थी। अब आपको दिखाते हैं… यह देखिए… ये होटल वाले बैठे हैं…।

(पहले युवक से बातचीत)

निहंग: ओए! होटल है? होटल है?

युवक: बाबा जी, मेरा घर है, किसी से भी पूछ लो।

निहंग: मैनें तेरी वीडियो बनाई है। होटल वाला है, मैंने पहले भी कई बार समझाया है। तू सुधरेगा नहीं?

दूसरे एजेंट से बातचीत

निहंग: कमरा कितने का है?

व्यक्ति: बाबा जी, कमरा… फैमिली है? अकेले हैं या साथ में?

निहंग: और जो फैमिली वाले आते हैं, वो दिखाई नहीं देते?

व्यक्ति: नहीं-नहीं, वो सामने होटल… है

निहंग: तेरे बताने से ज्यादा पता होगा?

व्यक्ति: नहीं-नहीं, बाबा जी, कोई बात नहीं।

निहंग: यहां खड़ा मत होना आगे से । दोबारा यहां मत दिखाई देना।

व्यक्ति: ठीक है, ठीक है।

निहंग: चल।

तीसरे एजेंट से बातचीत

निहंग: होटल है? होटल?

एजेंट: फैमिली है

निहंग: .इसके मार छितर …साथ ही एक थप्पड़ निहंग सिंह गाड़ी में से युवक के लगाता है। इतने में वीडियो खत्म हो जाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!