Tuesday , February 17 2026
Breaking News

दुखद खबर : बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की 32 साल की उम्र में मौत, इस बीमारी से थी पीड़ित, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : विवादों में रहने वाली पूनम पांडे की मौत की हो गई हैं. पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई है. वहीं पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पूनम पांडे महज 32 साल की थीं.

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला. दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे. हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे.”

पूनम पांडे कौन थी?

पूनम पांडे एक बेहद फेमस मॉडल थीं. उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी. अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार  कंगना रनौत के रियलिटी शो में देखा गया था.

पूनम की सैम बॉ्म्बे संग शादी विवादों में रही थी

पूनम ने सैम बॉम्बे से शादी कर भी खूब सुर्खी बटोरी थी. यह शादी सभी के लिए एक सरप्राइज की तरह थी. हालांकि उनकी शादी टिक नहीं पाई थी. उन्होंने 2020 में अपनी शादी के तुरंत बाद अपने पति सैम बॉम्बे पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का ‘हर हर महादेव’ पोस्ट वायरल, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!