Wednesday , August 19 2026
Breaking News

दिल्ली कूच में कांग्रेस किसानों के साथ, पंजाब आए खड़गे ने कहा-मोदी ने किसानों को आतंकवादी तक कह दिया था…

लुधियाना, (PNL) : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में किसान और जवानों को बर्बाद कर दिया। किसान 3 काले कानूनों के खिलाफ लड़े। सरकार ने उनका आंदोलन खत्म कराने के लिए कानूनों को सस्पेंड किया लेकिन नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। 2024 में हमारी सरकार बनेगी तो तीनों कृषि कानून रद्द कर देंगे। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आतंकवादी कहा।

पंजाब के लुधियाना में वर्कर सम्मेलन में पहुंचे खड़गे ने कहा कि मैं पंजाब के किसानों का बधाई देता हूं कि वे फिर अपने हकों को लड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। आंदोलन के साथ कांग्रेस उनसे जुड़ी रहेगी। मोदी सरकार एक तरीके से किसानों को खत्म कर सब कुछ कॉर्पोरेट को देना चाहती है। राजाओं की तरह हजारों एकड़ जमीन ले रहे हैं। कॉर्पोरेट घराने फायदा लेने के लिए सरकार से परमिशन लेकर जमीनों पर कब्जा करना चाहते हैं।

खड़गे ने कहा कि ये लोग पंडित जवाहर लाल और इंदिरा गांधी को गालियां देते हैं। ये RSS व BJP के लोग ब्रिटिश के लिए काम करते थे। जब गांधी जी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया, इन्होंने मदद तक नहीं की। इन लोगों ने अंग्रेजों की मदद की। क्या ऐसे लोग देश भक्त हो सकते हैं?।

ये हमारे राहुल गांधी को गालियां देते हैं। जिस नौजवान ने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पदयात्रा निकाली। मुंबई से मणिपुर तक पहुंचने वाला है, उसके लिए भाजपा जहर उगलती है। राहुल गांधी ने ऐसा क्या किया, जो उन्हें गाली निकालते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!