Wednesday , September 9 2026
Breaking News

किसान आंदोलन : ट्रैक्टर, राशन और टेंट लेकर 13 फरवरी को दिल्ली जाने पर अड़े किसान नेता, कल होगी केंद्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठक

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में किसान नेताओं ने दिल्ली कूच की पूरी तैयारी कर ली है। वे 16 फरवरी तक दिल्ली बॉर्डर पर टिकने का बंदोबस्त करके ही 13 को रवाना होंगे। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर, राशन, टेंट व अन्य सामान लेकर दिल्ली कूच करेंगे। इस बीच केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच दूसरे दौर की बातचीत 12 फरवरी को होगी। सरकार ने किसान संगठनों के नाम एक चिट्ठी जारी की है।

दूसरे दौर की बैठक भी चंडीगढ़ में 12 फरवरी को शाम पांच बजे सेक्टर 26 महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। बैठक में केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि आठ फरवरी को किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों की एक दौर की बैठक हो चुकी है। उस दौरान बैठक में केंद्रीय मंत्रियों ने कहा था कि किसान संगठनों की ओर से जो मांगें दी गई हैं कि उन पर विचार करने के लिए 13 से पहले वह एक और बैठक करेंगे।

पंजाब सरकार ने किसान यूनियनों की मांगों को लेकर बीते शुक्रवार को एक रिपोर्ट भेजी थी। इसमें किसान यूनियनों की मांगों के अलावा पंजाब सरकार ने एमएसपी और पिछले किसान आंदोलन से जुड़ी मांगों का जिक्र किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!