Friday , September 11 2026
Breaking News

दलवीर गोल्डी AAP में शामिल, संगरूर लोकसभा सीट से खैहरा को टिकट देने से नाराज थे, चंडीगढ़ में सीएम मान ने जॉइन कराई पार्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में संगरूर जिले की धुरी सीट से पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी कांग्रेस से इस्तीफा देकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। गोल्डी पहले बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गोल्डी ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला टाल दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान उनके साथ स्थानीय कैंडिडेट गुरमीत सिंह मीत हेयर भी साथ रहे।

साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दलवीर गोल्डी धुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह जस्सी को 2838 वोट से हराकर विधायक बने थे। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में गोल्डी ने धुरी सीट से ही सीएम भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वह तब दूसरे स्थान पर रहे।

बुधवार को चंडीगढ़ में AAP जॉइन करने के बाद दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना बड़ा भाई बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, इसके बावजूद सीएम ने उन्हें अपना छोटा भाई बनाया है। इसके साथ ही गोल्डी ने संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल खैहरा पर तंज कसते हुए कहा कि खैहरा बार-बार गांवों में पहुंचने का चैलेंज दे रहे थे, तो लीजिए अब मैं गांवों में आ रहा हूं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!