Saturday , August 1 2026
Breaking News

प्रताप सिंह बाजवा का रवनीत बिट्टू पर बड़ा हमला, बोले-लुधियाना में कोठी ढूंढ रहा हूं, बर्तन की तरह बिट्टू को सीट से साफ कर देंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना में भाजपा के उम्मीदवार और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा आज खूब बरसे। पटियाला में चुनावी बैठक दौरान उन्होंने पटियाला की भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह की पत्नी परनीत कौर और बिट्टू पर भड़ास निकाली।

पत्रकारों ने बाजवा से सवाल किया कि उन्होंने कहा हुआ है कि यदि बिट्टू लुधियाना सीट से जीतता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए बाजवा ने कहा कि इतनी जल्दी मैं राजनीति नहीं छोड़ने वाला। मैं लुधियाना में कोठी किराये पर ढूंढ रहा हूं।

बिट्टू के खिलाफ लगाएंगे पक्का मोर्चा

बाजवा ने कहा कि लुधियाना में बिट्टू के खिलाफ पक्का मोर्चा लगाए जाएगा। बर्तन की तरह बिट्टू को सीट से साफ कर देंगे। बाजवा ने कहा कि ये बयान केवल बिट्टू के लिए नहीं बल्कि सभी उन गद्दारों के लिए है जो कांग्रेस छोड़ कर बाकी पार्टियों में गए हैं।

बाजवा ने कहा कि बिट्टू ने उसी दिन अपना दादा स्व. बेअंत सिंह का अपमान कर दिया था जिस दिन विज्ञापन बोर्ड पर उनकी तस्वीर लगाई थी। लुधियाना से ही पूरे पंजाब के कैंपेन चलाई जाएगी। ये लड़ाई देश को बचाने की लड़ाई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!