Tuesday , March 10 2026
Breaking News

डीजीपी गौरव यादव ने बंबीहा गैंग के 10 शूटरों की तस्वीरें की जारी, जरनैल सिंह कत्ल मामले में हैं सभी वांछित, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर में कत्ल हुए पूर्व कालेज प्रधान जरनैल सिंह के कत्ल मामले में 10 आरोपियों की तस्वीरें जारी की है। डीजीपी ने बताया कि ये सभी आरोपी बंबीहा गैंग के शार्प शूटर हैं और उन्होंने ही जरनैल सिंह का कत्ल किया है। पुलिस इन आरोपियों को किसी भी हालत में गिरफ्तार करके रहेगी। डीजीपी ने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा और पंजाब में गैंगस्टरवाद का खात्म होगा। बता दें कि अमृतसर में ब्यास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सठियाला में कुछ दिन पहले जरनैल सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था।

जरनैल सिंह सठियाला कॉलेज में विद्यार्थियों का नेता रहा था, तो उसके साथ काफी युवा जुड़े हुए थे। वह यूथ कांग्रेस का वर्कर भी रहा है, लेकिन उसके पास पार्टी में किसी तरह का पद होने की बात अभी तक सामने नहीं आई। उसने चुनावों के दौरान पूर्व विधायक संतोख सिंह भलाईपुर के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!