Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन कॉसो के दौरान तलाशी अभियान, कई संदिग्धों से पूछताछ

जालंधर , (PNL) : जालंधर रेलवे स्टेशन पर ‘कॉसो यानी CASO – Cordone And Search Operation अभियान चलाया। इस दौरान कमिश्नरेट पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान और आसपास पड़े संदिग्ध वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई।

इस अभियान में डॉग स्क्वॉयड की टीमें भी शामिल थीं। पुलिस ने प्लेटफार्मों पर रखे लावारिस बैगों की गहनता से जांच की और यात्रियों से पूछताछ की। मौके पर एडीसीपी आकर्षि जैन सहित एसीपी रैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

एडीसीपी आकर्षि जैन ने रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग टीमें तैनात कर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह जांच ‘कॉसो’ ऑपरेशन के तहत की गई है। पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की पुलिस ने पार्किंग में खड़े वाहनों की भी जांच की और ठेकेदार से लंबे समय से खड़े वाहनों के बारे में पूछताछ की। ठेकेदार को ऐसे वाहनों के संबंध में हिदायतें जारी की गईं। पार्किंग के साथ-साथ ऑटो चालकों की भी जांच की गई।

एडीसीपी जैन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो वे तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दें। फिलहाल, इस तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह ‘कॉसो’ ऑपरेशन इसी तरह जारी रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!