Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पीजीआई चंडीगढ़ में NAMS सेल की शुरुआत: प्रो. डॉ. सोनू गोयल को पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया

चंडीगढ़ , (PNL) : चिकित्सा शिक्षा और शोध को मजबूत बनाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में एक अहम कदम उठाया गया है। चंडीगढ़ पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ विभाग में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) का एक विशेष सेल शुरू किया गया है।

यह सेल पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में चिकित्सा और जनस्वास्थ्य संस्थानों के बीच मिलकर काम करने को बढ़ावा देगा। साथ ही शोध को मजबूत करने और स्वास्थ्य नीतियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसी के साथ प्रो. डॉ. सोनू गोयल को एनएएमएस ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का राज्य संयोजक नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें चिकित्सा शिक्षा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उनके काम को देखते हुए दी गई है।

नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देना और डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता बढ़ाना है। यह संस्था सरकार को स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सलाह भी देती है।

प्रो. डॉ. सोनू गोयल पीजीआई के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर हैं। वे पिछले 25 वर्षों से तंबाकू नियंत्रण और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने शोध के जरिए स्वास्थ्य नीतियों को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। वे आयरलैंड कीलिमरिक विश्वविद्यालय और यूनाइटेड किंगडम की स्वानसी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के रूप में भी जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा, वे विश्व स्वास्थ्य संगठन से सम्मानित तंबाकू नियंत्रण संसाधन केंद्र के निदेशक हैं। वे भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से चल रहे अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रबंधन विकास कार्यक्रम के कोर्स निदेशक भी हैं। इस कार्यक्रम के तहत 97 देशों के 1600 से अधिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कई जिम्मेदारियां

प्रो. गोयल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वैज्ञानिक सहयोग समूह के संयोजक हैं। वे राष्ट्रीय तंबाकू जांच प्रयोगशालाओं को मजबूत करने के काम से भी जुड़े हैं। साथ ही एनएएमएस की तंबाकू नियंत्रण टास्क फोर्स का नेतृत्व कर रहे हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी हैं।

राज्य संयोजक के रूप में प्रो. गोयल पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में एनएएमएस की गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे। वे संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने, युवा शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन करने और शोध व नीति के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर काम करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!