जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर है। जवाहर नगर के पास एक दुकानदार को गोली लग गई है। घायल कारोबारी को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी मानव की रैनक बाजार में मनियारी की दुकान है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने खुद ही गोली मारी है।

punjabnewslive
