Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब के CM भगवंत मान को ओलंपिक में जाने से रोका, आप MLA और पूर्व हॉकी खिलाड़ी बोले-पेरिस जाने से रोकना निंदनीय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को पेरिस ओलंपिक में जाने की इजाजत केंद्र सरकार की तरफ से नहीं दी गई। जिसके बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से इसका विरोध शुरू किया गया। पायल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक एवं स्टेट स्तरीय हॉकी खिलाड़ी रहे मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इसकी निंदा की। साथ ही भाजपा सरकार को सीधे तौर पर एक प्रकार की चुनौती भी दी।

विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि वे इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। क्योंकि, पेरिस ओलंपिक में पंजाब के 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हाकी टीम का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। वे खुद पंजाब टीम के हाकी खिलाड़ी रहे हैं। केंद्र सरकार ने गलत राजनीति करते हुए सीएम भगवंत मान को वहां जाने से रोका है। उन्होंने पंजाबी मुहावरा- “कदे दादे दीयां ते कदे पोते दीयां” का जिक्र करते हुए कहा कि हालात हमेशा एक जैसे नहीं रहते। आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तो कल कोई और हो सकता है। इसलिए भाजपा को उतने ही जुल्म करने चाहिए जितने बाद में वे खुद भी झेल सकें।

स्पीकर संधवां को अमेरिका से रोकना भी गैर संवैधानिक

विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि सीएम मान के अलावा पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को भी अमेरिका जाने से रोका गया है। अमेरिका में लेजिस्टट्रेटिव इकट्ठे हो रहे हैं। वहां विभिन्न प्रकार के आइडिया पर विचार किया जाना है। इस कार्यक्रम में स्पीकर संधवां को जाने की इजाजत न देना गैर संवैधानिक फैसला है। यह राजनीति से प्रेरित है और सियासी बदलाखोरी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!