Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर से बड़ी खबर, ट्रंक से मिली तीन सगी बहनों की लाश, हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से एक और बड़ी खबर आ रही है। पठानकोट हाईवे पर पड़ते कानपुर में सोमवार सुबह घर के अंदर ट्रंक में से तीन बच्चियों की लाश मिली है। तीनों सगी बहनें थी। ये हत्या है या हादसा, देहात पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल प्रवासी मजदूर और उसकी पत्नी रविवार सुबह काम पर चले गए थे। रात 9 बजे लौटे तो उनका बेटा तो घर में था, लेकिन तीनों बेटियां लापता थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

रात से पुलिस उन्हें ढूंढ रही थी। आज जब पुलिस ने ट्रंक खोला तो उसमें से तीनों की लाश मिल गई। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि खेलते-खेलते बच्चियां ट्रंक में घुसी और उपर से ट्रंक बंद हो गया। सांस रुकने से तीनों की मौत हो गई। एसपी मनप्रीत ढिल्लों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कहा जा सकता है कि बच्चियों की मौत कैसे हुई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!