Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल की इस फेसबुक पोस्ट ने चढ़ाया राजनीति का पारा, एक तीर से कई निशाने, पढ़ें

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टा के विधायक शीतल अंगुराल की एक फेसबुक पोस्ट ने राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। कुछ समय से शांत बैठे शीतल ने मंगलवार शाम एक तस्वीर और स्टेटस अपलोड किया, जिसमें वह शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेन के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं।

अपनी तस्वीर के साथ शीतल ने लिखा-मेरी ख़ामोशी को, मेरी Weakness ना समझना, क्यूंकि वह मेरी सबसे बड़ी ताकत है, जो मुझे हर स्थिति में जिता देती है। लंबे समय बाद शीतल ने इस तरह का स्टेटस डाला है। वह कहना चाह रहे हैं कि उनकी खामोशी को विरोधी उनकी कमजोरी ना समझे।

अंगुराल के इस स्टेटस के कई मायने निकल रहे हैं। विधायक एक तीर से कई निशाने लगा रहे हैं। वह अपने विरोधियों और कुछ उन नेताओं पर भी तंज कस रहे हैं जो हाल ही में अपनी पार्टियों को छोड़कर आप में आ गए थे।

आपको बता दें कि शीतल अंगुराल पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं। सांपला ने आज ही नेशनल एससी कमीशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है। भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जा रही है। इसी बीच शीतल का भी स्टेटस आ गया। हालांकि इस स्टेटस का सांपला से कोई लेना-देना नहीं है, मगर राजनीतिक गलियारों में इसके कई मतलब निकल रहे हैं।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!