Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में कलयुगी बेटे ने किया मां का कत्ल, जब तक जान नहीं निकली… तब तक पीटता रहा, वजह आपको भी हैरान कर देगी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के बटाला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांव समराए में एक कलयुगी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपनी बुजुर्ग मां से पैसे मांग रहा था। मां ने पैसे देने से इंकार किया तो बेटे ने डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक मां की पहचान जसबीर कौर (62) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम सतपाल है।

पुलिस ने जसबीर कौर के शव को कब्जे में लेकर बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस थाना श्री हरगोबिंदपुर में आरोपी बेटे सतपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर की एसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि मृतक जसबीर के बेटे रशपाल ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता बिजली बोर्ड में थे।

कुछ साल पहले उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मां को विभाग से कुछ पैसे मिले थे। उसकी मां जसबीर कौर उसके भाई सतपाल के साथ रहती थी। सतपाल ने मां जसबीर से कुछ पैसे मांगे लेकिन मां ने पैसे नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर सतपाल ने मां को डंडों से पीट-पीटकर जान से मार दिया। एसएचओ ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सतपाल मौके से फरार हो गया।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

पंजाब में सामूहिक छुट्टी पर गए सरकारी कर्मचारी, हड़ताल को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने मुलाजिमों को दी अंतिम चेतावनी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में सरकारी कर्मचारियों और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ता जा …

ब्रेकिंग : जालंधर नगर निगम में बड़ा फेरबदल, कमिश्नर संदीप ऋषि का फिर तबादला

जालंधर, (PNL) : जालंधर नगर निगम में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। …

हल्द्वानी विवाद पर पंजाब कांग्रेस सड़कों पर, जालंधर धरने में BJP पर जमकर बरसे चन्नी-परगट

जालंधर, (PNL) : हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच शुद्धिकरण के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!