Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट उप-चुनाव : टिकट के लिए कांग्रेसी नेताओं की लग रही दौड़, छह पूर्व पार्षदों समेत 15 लीडरों ने टिकट के लिए किया आवेदन, पढ़ें

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : वेस्ट हलके के उप-चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा, ये अभी तय नहीं हो पाया, लेकिन टिकट के लिए कांग्रेसी नेताओं की खूब दौड़ लग रही है। कांग्रेस भवन में अब तक कुल 15 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। इनमें छह तो पूर्व पार्षद ही हैं। दरअसल वेस्ट हलके की कमान सुशील रिंकू के हाथ थी, लेकिन वह पिछले साल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। उसके बाद से ये हलका किसी को सौंपा नहीं गया था। अब विधायक शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने उप-चुनाव का ऐलान कर दिया है तो यहां से टिकट के लिए कई नेता बाहर निकल आए हैं।

टिकट आवेदन करने वालों में पूर्व पार्षद विपन कुमार, पूर्व पार्षद पवन कुमार, पूर्व पार्षद तरसेम लखोतरा, पूर्व पार्षद मनदीप जस्सल, पूर्व पार्षद प्रभदयाल भगत, पूर्व पार्षद राजीव टिक्का, एडवोकेट बचन लाल, अश्विनी जंगराल, गुलजारी लाल सारंगल, कमल भैरों, राकेश गन्नू, यशपाल मांडले व अन्य शामिल है। ये सभी खुद के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, मगर पार्टी किसको टिकट देगी ये फैसला हाईकमान ने करना है।

बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के चरणजीत चन्नी ने जालंधर से 1.75 लाख की लीड से जीत दर्ज की थी। वेस्ट हलका भी चन्नी ने जीता था। कांग्रेस को वेस्ट हलके में 44394 जबकि भाजपा को 42837 वोट पड़े थे। आम आदमी पार्टी महज 15629 वोट ही हासिल कर सकी थी। अकाली दल को तो सिर्फ 2623 वोट पड़े थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!