Tuesday , September 8 2026
Breaking News

पंजाब में बड़ा फैसला लेने की तैयारी में आप, दलित डिप्टी सीएम लगाए जाने की चर्चाएं हुई तेज, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : लोकसभा चुनाव में दस सीटें हारने के बाद जहां पंजाब कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें चल रही हैं, वहीं दलित उपमुख्यमंत्री बनाने की भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सरकार बनने पर दलित उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी. हालांकि दिल्ली में मनीष सिसौदिया को केजरीवाल ने डिप्टी सीएम बना दिया, लेकिन पंजाब में दलित डिप्टी सीएम बनाने की घोषणा पर अब तक अमल नहीं हुआ है.

यह मुद्दा लगातार विपक्षी दलों द्वारा उठाया जा रहा है और अब लोकसभा चुनाव में हार के बाद विधायकों से फीडबैक लेते समय भी यह मामला सामने आया है. इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी एक दलित डिप्टी सीएम नियुक्त करने की संभावना पर विचार कर रही है. जिससे 5 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले दलित समुदाय के लोगों को एक संदेश देने की कोशिश की जाएगी. अगर यह फैसला लागू हुआ तो मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में पहले से मौजूद पांच दलित मंत्रियों में से एक को हटाया भी जा सकता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!