जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी
Punjab News Live -PNL
September 10, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब
जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिवार पर हमला करने की कोशिश की। हमलावरों से बचने के लिए एक युवक ने बाथरूम में छिपकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पीड़ित नवाजिश अली के अनुसार, शाकिर नाम के व्यक्ति ने हमलावरों को सूचना दी थी कि वह घर लौट आया है। बुधवार देर रात करीब 25 युवक हथियार लेकर उसके घर में जबरन दाखिल हो गए। हमले से घबराकर पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए भागकर घर के अंदर बने बाथरूम में छिप गया।
दरवाजा तोड़कर हमले का प्रयास बाथरूम में बंद होने के बाद भी हमलावरों ने हमला जारी रखा। वे दरवाजे पर हथियारों से वार करते रहे। हमले के जोर से दरवाजे की लकड़ी और कब्जे टूट गए। इसके बावजूद पीड़ित ने साहस दिखाया और अंदर से अपने हाथ-पैरों के सहारे दरवाजे को पूरी ताकत से रोके रखा।
इलाके में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गुरसंत नगर स्थित मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इलाके में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गुरसंत नगर स्थित मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की कॉल मिली थी। मौके पर नवाजिश अली मिला, जिसने कुछ अज्ञात और कुछ परिचित लोगों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
रंजिश और लेन-देन का मामला शुरुआती बातचीत में किसी पुराने विवाद या करीब 2 हजार रुपए के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि घर में कितना नुकसान हुआ है या कोई सामान गायब हुआ है, यह पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा।
सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियों और पहचान की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लिखित शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।