Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और परिवार पर हमला करने की कोशिश की। हमलावरों से बचने के लिए एक युवक ने बाथरूम में छिपकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पीड़ित नवाजिश अली के अनुसार, शाकिर नाम के व्यक्ति ने हमलावरों को सूचना दी थी कि वह घर लौट आया है। बुधवार देर रात करीब 25 युवक हथियार लेकर उसके घर में जबरन दाखिल हो गए। हमले से घबराकर पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए भागकर घर के अंदर बने बाथरूम में छिप गया।

दरवाजा तोड़कर हमले का प्रयास बाथरूम में बंद होने के बाद भी हमलावरों ने हमला जारी रखा। वे दरवाजे पर हथियारों से वार करते रहे। हमले के जोर से दरवाजे की लकड़ी और कब्जे टूट गए। इसके बावजूद पीड़ित ने साहस दिखाया और अंदर से अपने हाथ-पैरों के सहारे दरवाजे को पूरी ताकत से रोके रखा।

इलाके में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गुरसंत नगर स्थित मौके पर पहुंची।

इलाके में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गुरसंत नगर स्थित मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इलाके में तोड़फोड़ और हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत गुरसंत नगर स्थित मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घर में घुसकर तोड़फोड़ करने की कॉल मिली थी। मौके पर नवाजिश अली मिला, जिसने कुछ अज्ञात और कुछ परिचित लोगों पर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

रंजिश और लेन-देन का मामला शुरुआती बातचीत में किसी पुराने विवाद या करीब 2 हजार रुपए के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि घर में कितना नुकसान हुआ है या कोई सामान गायब हुआ है, यह पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही पूरी तरह साफ हो पाएगा।

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की तलाश पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में हमलावरों की गतिविधियों और पहचान की पुष्टि की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लिखित शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दुखद खबर : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL): पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का निधन …

पंजाब में सरकारी मुलाजिमों की हड़ताल खत्म:सरकार ने शोकॉज नोटिस वापस लिया; जल्द CM मान से मीटिंग होगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में सरकारी मुलाजिमों ने हड़ताल खत्म कर दी है। सरकार ने …

जालंधर में सेवादार पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी मानव उर्फ लोहा गिरफ्तार, पुलिस टीम पर हमला कर भागते समय टूटी टांग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अजीत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सेवादार …

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!