Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक सवार स्नैचर पकड़ा:पेशी के दौरान भागने की कोशिश, टांग में चोट; महिला से छीनी थी बालियां

जालंधर , (PNL) : जालंधर में स्पोर्ट्स बाइक पर स्नैचिंग करने वाले एक आरोपी को थाना डिविजन-8 पुलिस ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान गिरकर उसकी टांग में चोट आई है। युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपी की पहचान सूरज के रूप में हुई है। 29 जून को महिला की बालियां छीनने के बाद ये भाग गया था। पुलिस ने शिकायत के बाद इसकी तलाश शुरू की थी।

घटना की सूचना देती थाना डिविजन-8 की पुलिस।

घटना की सूचना देती थाना डिविजन-8 की पुलिस।

पुलिस ने बताया कि 29 जून को डिवीजन नंबर-8 के क्षेत्र में स्नेचिंग की एक वारदात हुई थी, जिसमें एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति एक महिला के कान की बालियां छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 98 में मुकदमा नंबर 199 दर्ज किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट से सुराग जुटाकर पीछा करते हुए 4 जुलाई को तरनतारन शहर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सूरज ने शहर में कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है, जिन्हें ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

पेशी के बाद भागने की कोशिश में लगी चोट

इसके बाद 5 जुलाई को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत में पेश करने के बाद जब पुलिस टीम उसे वापस थाने ले जा रही थी, तो उसने मौका देखकर भागने की कोशिश की। भागने के प्रयास के दौरान उसके पैर पर चोट लग गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!