Thursday , September 10 2026
Breaking News

जालंधर में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ वॉकथॉन निकाली:स्टूडेंट्स ने स्वस्थ जीवन जीने का दिया संदेश; पंजाब को नशामुक्त बनाने की ली शपथ

जालंधर  , (PNL) : पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध ‘ मुहिम के तहत जालंधर जिला प्रशासन और डी.ए.वी. कॉलेज ने मिलकर ‘वाकाथोन 1.0’ का आयोजन किया। इस पैदल मार्च में 600 से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक करना था।

जालंधर के जिला प्रशासन ने डीएवी कॉलेज के सहयोग से इस विशेष वॉकथॉन का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने न केवल हिस्सा लिया, बल्कि समाज से नशे को जड़ से खत्म करने और इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ भी ली।

एसडीएम जालंधर-1, नवदीप सिंह ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसडीएम जालंधर-1, नवदीप सिंह ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

एसडीएम जालंधर-1, नवदीप सिंह ने स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से इस वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पैदल मार्च स्टेडियम से शुरू होकर मॉडल टाउन के शिवानी पार्क पर समाप्त हुआ। एसडीएम ने खुद भी इस पैदल मार्च में शामिल होकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

इस अवसर पर एसडीएम नवदीप सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की इस मुहिम का मकसद हर नागरिक को जागरूक करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज वॉकथॉन में चला गया हर एक कदम नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगा।

विशेष बच्चों और कलाकारों की भागीदारी

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें रेड क्रॉस और प्रयास स्कूल के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। पंजाबी गायक दलविंदर दयालपुरी ने अपने गीतों के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। साथ ही, डी.ए.वी. बैंड और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में एसीपी मनमोहन सिंह, डी.ए.वी. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनूप कुमार और कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी व शिक्षाविद मौजूद रहे। मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी इस नेक कार्य में अपना समर्थन दिया।

इन संस्थानों ने लिया हिस्सा

वॉकथॉन में डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर, डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी, महात्मा हंस राज डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सहित कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के छात्रों और स्टाफ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!