Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में रात के पावर कट से लोग बेहाल:आज फिर कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, 9 से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में पारा चढ़ते ही बिजली की समस्या ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। रात के समय लगने वाले 2-2 घंटे के कटों से परेशान लोग सड़कों पर आने को मजबूर हैं। इसी बीच, बिजली विभाग ने आज (शनिवार) शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बंद रखने का फैसला किया है। यह कटौती 11 KV फीडरों की जरूरी मरम्मत के कारण की जा रही है।

रात के अघोषित कटों से लोग परेशान

जालंधर में गर्मी का सितम शुरू होते ही बिजली कटौती का दौर भी शुरू हो गया है। शहरवासियों का कहना है कि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच होने वाली बिजली कटौती सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है। उमस और गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्ग रात भर सो नहीं पा रहे हैं और लोग घरों के बाहर टहलने को मजबूर हैं।

आज इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

बिजली विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 11 KV फीडर बंद रहेंगे। इस कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इनमें रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, कृष्णा नगर, मंडी फेंटनगंज, गोबिंदगढ़, प्रेम नगर, किला मोहल्ला भाई दित्त सिंह नगर और आसपास के अन्य क्षेत्र पावर कट लगेंगे।

मरम्मत के नाम पर कटौती

विभाग के अनुसार, बशीरपुरा रेडियो स्टेशन से चलने वाले फीडरों (मंडी रोड, रेलवे रोड और किला मोहल्ला) के जरूरी रखरखाव कार्य के कारण यह कट लगाया जाएगा। सहायक कार्यकारी अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

एक तरफ विभाग मेंटेनेंस की बात कर रहा है, वहीं दूसरी ओर अघोषित कटों ने लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि दिन में मरम्मत के लिए कट लग रहे हैं, तो कम से कम रात के समय निर्बाध बिजली मिलनी चाहिए, ताकि चैन की नींद ली जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!