Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में बाइक चोरी के शक में युवक पीट डाला:युवक कहता रहा-CCTV से गलत पहचाना, मैं चोर नहीं; लोग थप्पड़ पे थप्पड़ मारते रहे

जालंधर , (PNL) :  जालंधर की फ्रेंड्स कॉलोनी में बुधवार को लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। जब युवक ने सवाल किया कि उसे क्यों पकड़ा तो 2 युवकों और एक महिला ने कहा कि दिलकुशा मार्केट से उनका सप्लेंडर मोटरसाइकिल गुम हुआ और तुमने चुराया है। महिला और युवकों ने कहा कि सीसीटीवी में तुम्हारा चेहरा आया है। इस पर युवक ने कहा कि आपको गलती लग गई होगी। वह चोर नहीं है, लेकिन दोनों युवकों और महिला ने एक न सुनी और युवक को पीटना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर एकत्रित लोगों ने भी युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और युवक से पूछताछ करने लगे। इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बस्ती दानिशमदां निवासी पीड़ित परिवार ने बताया कि पिछले शनिवार उनके बेटे की मोटरसाइकिल दिलकुशा मार्केट स्थित दुकान के बाहर से चोरी हो गई थी।

परिवार ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले

परिवार ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवक का चेहरा कैद हुआ था। परिवार का यह भी कहना है कि तीन दिन पहले उसी इलाके से एक और बाइक चोरी हुई थी, जिसमें जीपीएस सिस्टम लगा था। जीपीएस लोकेशन मकसूदा क्षेत्र में मिली, जिसके आधार पर उन्होंने एक युवक को पकड़ा।

लोगों द्वारा पकड़ा गया युवक और दोनों पक्षों में होती बहस।

लोगों द्वारा पकड़ा गया युवक और दोनों पक्षों में होती बहस।

युवक बोला-सीसीटीवी फुटेज से नहीं खाता मेरा चेहरा मेल हालांकि, पकड़े गए युवक ने खुद को बेगुनाह बताया। उसने दावा किया कि उसका चेहरा सीसीटीवी फुटेज से मेल नहीं खाता और उसे झूठा फंसाया जा रहा है। इस घटना के दौरान इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक के खिलफ नहीं निकला चोरी का रिकॉर्ड मकसूदां के अशोक नगर के रहने वाले मनदीप कुमार ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है उसे सुबह किसी नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि उसने अपने घर पर एसी का काम करवाना है, जिसके बाद वह बताई हुए जगह पर पहुंचा तो उसके साथ वहां पर चोरी के आरोप लगाकर मारपीट करनी शुरू कर दी। युवक का कहना है कि इस वक्त वह सिविल अस्पातल में है। यहां से मेडिकल लेकर मारपीट करने वालों के खिलाफ थाना-1 में FIR करवाएगा। इस मामले में थाना-1 पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच में युवक का चोरी का कोई रिकॉर्ड नहीं निकला, लेकिन फिर भी वह जांच करेंगे। सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!