Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई वेन्यू कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि दोनों वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी हुई। पेट्रोल टैंकर ड्राइवर सरबजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी साइड और डिवाइडर के साथ वाहन चला रहे थे। वह बठिंडा से तेल लोड करके जालंधर की ओर आ रहे थे। ड्राइवर का दावा है कि उसके पास हादसे का पूरा वीडियो मौजूद है। वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दे रहा है कि दुर्घटना कार ड्राइवर की गलती के कारण हुई।

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई हुंडई वेन्यू कार।

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई हुंडई वेन्यू कार।

बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे

दूसरी ओर, कार में सवार मकसूदियां निवासी पाठी बलदेव सिंह खालसा ने अपनी सफाई में बताया कि वह बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए घर से निकले थे। टैंकर ड्राइवर ने गलत तरीके से कट मारा। इससे कार घूम गई और टक्कर हो गई। हादसे में कार का पिछला हिस्सा और दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बलदेव सिंह का दावा है कि वह अपनी सही दिशा में चल रहे थे। हादसा टैंकर ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।

टक्कर के वक्त गाड़ी में कुल 3 लोग सवार थे

कार में सवार एक अन्य यात्री सुरताज जीत कौर ने हादसे का अनुभव साझा करते हुए बताया कि टक्कर के समय कार में उनके माता-पिता समेत तीन लोग सवार थे। अचानक हुई टक्कर से पूरा परिवार सहम गया। हादसे में कार आगे और पीछे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार की टक्कर की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी (IO) को मौके पर भेजा गया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ मौके पर मौजूद CCTV फुटेज और वीडियो साक्ष्यों की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!