Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद हो गया। गुस्साए किराएदार ने कुछ युवकों को बुलाकर मकान मालिक के घर पर हमला करवा दिया। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें एक युवक घर पर ईंटें बरसाता नजर आ रहा है।रविवार सुबह किराए के पैसे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद किराएदार ने कुछ युवकों को फोन कर मौके पर बुला लिया। युवकों ने घर के बाहर मकान मालिक के साथ मारपीट की और तेजधार हथियारों से हमला किया। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए।मकान मालिक ने बताया कि उनका बेटा अमृतसर देहाती में फाइनेंसर ऑफिसर के पद पर तैनात है। रोज सुबह ड्यूटी पर चला जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह किराए को लेकर किराएदार से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने बाहर से युवकों को बुलाकर घर पर हमला करवा दिया।

CCTV में कैद मकान मालिक के घर पर हमला करने पहुंचे युवक।

CCTV में कैद मकान मालिक के घर पर हमला करने पहुंचे युवक।

1 साल से किराया नहीं दे रही थी फैमिली

मकान मालिक मनी ने बताया कि उन्होंने अजय नामक युवक को मकान किराए पर दिया था, जिसमें वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहता है। उनके मुताबिक, किराया मांगने पर परिवार अक्सर बदतमीजी करता था। पिछले एक साल से किराया नहीं दिया गया था।

जब उन्होंने बकाया किराया मांगा तो विजय नामक युवक ने कुछ दोस्तों को बुला लिया और घर पर हमला कर दिया। मनी के अनुसार, आरोपियों ने ईंटों के साथ कांच की बोतलें भी फेंकीं, जिससे पूरी गली में कांच बिखर गया।

पुलिस मुलाजिम का तोड़ा गया मोटरसाइकिल।

पुलिस मुलाजिम का तोड़ा गया मोटरसाइकिल।

अचानक हमले से गली में मची अफरा-तफरी

हमलावरों ने सिर्फ मकान मालिक को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि गली में खड़ी एक बाइक और स्कूटी में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा सामने स्थित एक अन्य घर पर भी हमला करने की बात सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद रामामंडी थाना पुलिस की जांच अधिकारी हरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। अब पुलिस CCTV फुटेज और लोगों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की लेडी IAS को ED ने किया तलब:मोहाली से जुड़े प्रोजेक्ट में जांच; 18 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

मोहाली , (PNL) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ …

जालंधर में पेट्रोल टैंकर और कार की टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, बठिंडा से तेल लेकर आ रहा था; ड्राइवर बोला- मेरे पास हादसे का वीडियो

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के व्यस्त गुरु नानक मिशन चौक पर आज टैंकर और हुंडई …

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!