Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर:डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी पर चढ़ा, परखच्चे उड़े

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के चिक्की चौक पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग भी खुल गए। गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई और कार ड्राइवर सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे में शामिल कार का नंबर PB 08 E 8228 बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार को भारी नुकसान पहुंचा है और वह पूरी तरह ‘टोटल लॉस’ की स्थिति में है। लोगों का कहना है कि यह दुर्घटना ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से हुई है।

हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं

राहत की बात यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कार ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित है, हालांकि वाहन को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। हादसे के बाद चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉल मिलते ही टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर माना जा रहा है कि कार आगे निकल चुकी थी और ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मारी। वहीं ट्रक ड्राइवर का दावा है कि वह अपनी सही लेन में चल रहा था और कार अचानक सामने आ गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी

पुलिस का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। इसके अलावा ट्रक ड्राइवर का मेडिकल और डोप टेस्ट भी कराया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह नशे में तो नहीं था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!